शाहजहां ने किससे और कितने रुपए में खरीदी थी ताजमहल के लिए जमीन?

मुगल सम्राट शाहजहां ने ताजमहल का निर्माण 1632 में कराया था।

उन्होंने अपनी पसंदीदा पत्नी मुमताज महल के मकबरे के रूप में ताजमल बनवाया था।

ताजमहल आज आगरा और पूरे देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है।

मुमताज महल का मकबरा 17-हेक्टेयर (42 एकड़) के परिसर का केंद्रबिंदु है, जिसमें एक मस्जिद और एक गेस्ट हाउस भी शामिल हैं।

मूल रूप से, ताजमहल की भूमि अजमेर (राजस्थान) के कछवाहों की थी।

दरबारी इतिहासकार हामिद लाहौरी ने बादशाहनामा में ताजमहल के लिए कछवाहों से जमीन खरीदे जाने का जिक्र किया है।

मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहजहां ने जमीन के बदले अजमेर के राजा को चार हवेलियां दी थीं।

ताजमहल का निर्माण 1653 में पूरा हुआ था, जिसमें लगभग 32 मिलियन रुपए खर्च हुए थे।

यह कीमत आज के लगभग 53 बिलियन रुपए के बराबर है।