हज यात्रा में मौतें ही मौतें!

भारत सहित खाड़ी देशों में इस समय प्रचंड गर्मी का कहर जारी है, जिसने कई लोगों की जान ले ली है।

सऊदी अरब में हर साल लाखों लोग हज यात्रा में शामिल होते हैं।

इस साल भीषण गर्मी के कारण हज यात्रा पर गए भारतीय सहित 900 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है।

सऊदी सरकार ने हज के दौरान भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या के बारे में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

2024 हज यात्रा में दुनिया भर से 18 लाख मुस्लिम ने हिस्सा लिया था।

इस समय सऊदी अरब के मक्का शहर में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

न्यूज एजेंसी के अनुसार, मिस्र के सबसे ज्यादा 600 नागरिकों की हज यात्रा के दौरान मृत्यु हो गई।

एएफपी न्यूज एजेंसी के अनुसार, अब तक 992 लोगों की मृत्यु हुई है।

हज यात्रा के दौरान 68 भारतीय सहित इंडोनेशिया, ईरान, सेनेगल, ईराक जैसे देशों के नागरिकों की मृत्यु हुई है।

हज इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है और सभी मुसलमानों के लिए आवश्यक है।

सऊदी अरब में इससे पहले भी हज के दौरान भगदड़ जैसी घटनाओं में हजारों लोग मारे जा चुके हैं।