साल के इतने पैसे कमाने वालों की मौज कर देगी सरकार

अगले महीने केंद्र सरकार पूरक बजट पेश करेगी।

आम आदमी को इस बजट से आयकर छूट में राहत की उम्मीद है।

PM मोदी ने कहा कि मध्यमवर्ग देश के विकास का चालक है, इसलिए उनकी भलाई प्राथमिकता है।

सरकार न्यू टैक्स रिजीम में 15 से 17 लाख सालाना आय वालों के लिए छूट दे सकती है।

न्यू टैक्स रिजीम को लोकप्रिय बनाने के लिए सरकार बदलाव कर रही है।

न्यू टैक्स रिजीम में 7 लाख रुपये तक की सालाना आय पर छूट मिलती है।

ओल्ड टैक्स रिजीम में 5 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगता, साथ ही 50 हजार का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलता है।

 3-6 लाख पर 5%, 6-9 लाख पर 10%, 9-12 लाख पर 15%, 12-15 लाख पर 20%, 15 लाख से ऊपर पर 30% टैक्स और 4% हेल्थ एंड एजुकेशन सेस लगता है।