सबसे खतरनाक जावनर, हर साल लाखों लोगों की लेता है जान

P.C- Pinterst

दुनियाभर में एक से बढ़कर एक खतरनाक जीव हैं।

जो पलभर में किसी को भी मौत के घाट उतार सकते हैं।

लेकिन इंसानों के लिए सबसे खतरनाक जीव की बात की जाए, तो उसका नाम जानकर आपको हैरानी होगी।

 बीबीसी अर्थ फोकस ने कुछ महीने पहले ही खतरनाक जीवों की लिस्ट जारी की थी।

इस जीव का नाम मच्छर है, जो न सिर्फ हमारा खून चूसकर खुद जिंदा रहता है।

 बल्कि वो ऐसा करके हमें मार डालता है।

 बीबीसी अर्थ फोकस के मुताबिक, मच्छरों की वजह से हर साल 7 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग दुनियाभर में मारे जाते हैं।