संबंध बनाने से लेकर गायों की डकार ...जब इन चीजों पर देना पड़ा TAX!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी मंगलवार (23 July 2024) को मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया

हालाँकि, क्या आप जानते हैं टैक्स वसूलने की परंपरा सादियों पुरानी है, जिसमें सरकार अजीबोगरीब चीजों पर टैक्स वसूलती थी

19वीं शताब्दी में केरल के त्रावणकोर में महिलाओं को ब्रेस्ट टैक्स देना पड़ता था, महिलाओं के स्तन के साइज के अनुसार टैक्स भरना पड़ता था

उत्तरी यूरोपीय देश डेनमार्क में वर्ष 2030 से पशुपालकों को उनकी गायों, भेड़ों और सूअरों से उत्सर्जित ग्रीनहाउस गैसों पर टैक्स देना होगा, इससे पहले न्यूजीलैंड ने भी गायों की डकार पर टैक्स वसूलने की योजना बनाई थी

साल 1971 में अमेरिका के रोड आइलैंड ने सेक्सुअल इंटरकोर्स पर टैक्स लगा दिया,लेकिन भारी विरोध के चलते कभी लागू नहीं किया गया

14वीं शताब्दी में फ्रांस में नमक पर टैक्स लगाया गया था,भारत में भी अंग्रेजों ने नमक पर टैक्स लगाया था

रूस के किंग पीटर ने साल 1718 में आत्मा पर टैक्स लगा दिया था, ये टैक्स उन लोगों से वसूला जाता था, जो भूत-प्रेत, आत्मा जैसी चीजों पर विश्वास करते थे

1784 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विलियम पिट ने पुरुषों की टोपी पर टैक्स लगाने की घोषणा की

इसके लिए बकायदा टोपी के अंदर स्टांप लगा होता था,जो शख्स भी इस टैक्स के नियम को नहीं मानता था उसे मौत की सजा दे दी जाती थी