महादोव से लेकर सूर्य तक किस देवता की बहन का क्या नाम है, जानिए

P.C- Pinterst 

भाई और बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

लेकिन क्या आपको देवताओं की बहन के नाम पता है नहीं तो चलिए जानते हैं।

रक्षाबंधन पर पहली राखी भगवान गणेश जी को अर्पित की जाती है हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान गणेश की बहन का नाम अशोक सुंदरी है।

हिंदू मान्यता के अनुसर देवो के देव महादेव की बहन का नाम असावरी देवी है।

हिंदू मान्यता के अनुसार, दक्षिण भारत में पूजी जाने वाली मीनाक्षी देवी को भगवान विष्णु की बहन माना जाता है।

भगवान श्री कृष्ण की बहन का नाम सुभद्रा था, हालांकि उनकी इनके अलावा कई और बहनें भी थें, मां विंध्यवासिनी, योगमाया, एकनांगा भी भगवान श्री कृष्ण की बहनें थीं कान्हा द्रौपदी को भी बहन मानते थे।

भगवान राम के जिस नाम का मंत्र जपने से व्यक्ति को सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है, उनकी बहन का नाम शांता था जो कि उनसे उम्र में बड़ी थीं।

धन की देवी मां लक्ष्मी को राजा बलि की बहन माना जाता है मान्यता यह भी है कि मां लक्ष्मी द्वारा राजा बलि को राखी बांधने से ही इस पावन परंपरा की शुरुआत हुई थी।

भगवान सूर्य की बहन का नाम माता षष्ठी है जिनकी हर साल छठ पर्व के दौरान विशेष पूजा की जाती है षष्ठी देवी या फिर कहें छठी मैया को ब्रह्मा की मानस पुत्री भी कहा जाता है।