दुनिया का इकलौता देश, जहां छठी के बाद नहीं पढ़ सकती महिलाएं

 P.C- Google

अफगानिस्तान में तालिबान राज चल रहा है तालिबान राज में लड़कियों का हाल सबसे बुरा है।

अफगानिस्तान में 80 प्रतिशत लड़कियां शिक्षा से दूर हैं।

तालिबान ने प्रतिबंधों के माध्यम से जानबूझकर अफगानिस्तान में 14 लाख लड़कियों को स्कूल जाने से वंचित किया है।

 संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अफगानिस्तान दुनिया का एकमात्र देश है, जहां महिलाओं के माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक शिक्षा हासिल करने पर रोक है।

वर्ष 2021 में सत्ता पर काबिज होने वाले तालिबान ने लड़कियों के छठी कक्षा से ज्यादा पढ़ाई करने पर प्रतिबंध लगा रखा है क्योंकि उसका कहना है कि यह शरिया या इस्लामी कानून की व्याख्या के अनुरूप नहीं है।