लड़की का चुपके से बनाने लगा वीडियो, पकड़े जाने पर हो गया खेला

 P.C- Instagram  

हाल में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जो एक ट्रेन के अंदर का है।

 यहां एक लड़की सीट न मिलने पर खड़े रहकर सफर कर रही है।

वहीं सीट पर बैठा एक लड़का बड़ी ही चालाकी से अपने मोबाइल से लड़की का वीडियो बनाने लगता है।

लेकिन वह कुछ ही सेकंड में पकड़ा जाता है क्योंकि गलती से वीडियो बनाते हुए उसके फोन की फ्लैश लाइट जल जाती है।

लड़की जाकर उससे सवाल करती है और एक थप्पड़ भी जड़ देती है।

हालांकि लड़का लगातार बहस करता जा रहा है आसपास लोग सारा तमाशा देख रहे हैं।