दुनिया का सबसे बूढ़ा मगरमच्छ जिसके है 10 हजार बच्चे!

Credit: Goggle

दुनिया का सबसे बूढ़ा मगरमच्छ 124 साल का है। इसकी 6 पत्नियों से अब तक 10 हजार बच्चे हैं।

दुनिया के इस सबसे बूढ़े मगरमच्छ का नाम हेनरी है। इसका नाम शिकारी हेनरी न्यूमैन के नाम पर रखा गया था।

यह 16 दिसंबर को अपना 124वां जन्मदिन मनाएगा। इसका जन्म 1900 में बोत्सवाना में हुआ था।

हेनरी की लंबाई एक मिनी बस के बराबर है, जो करीब 16 फीट है। हेनरी का वजन 700 किलोग्राम है।

हेनरी ने बहुत सारे बच्चों का शिकार किया था। आदिवासियों ने इसे मारने के लिए हेनरी न्यूमैन को नियुक्त किया।

लेकिन उन्होंने इसे पकड़ लिया। फिर उन्हीं के नाम पर इसका नाम हेनरी रखा गया।

हेनरी करीब 30 साल से साउथ अफ्रीका के स्कॉटबर्ग में क्रोकवर्ल्ड कंजर्वेशन सेंटर में रह रहा है।