देवर-भाभी और पति…..ऐसे खुला राज

P.C: Goggle

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है।

रविवार रात 9 बजे सिद्धू अपनी पत्नी दुर्गा के साथ 50 हजार रुपए उधार लेने जसौंदी गांव गया था।

वापस लौटते समय पुराने आरटीओ बैरियर के पास कुछ बदमाशों ने उनसे लूटपाट की और उसके पति को जबरन उठा ले गए।

दुर्गा ने शिकारपुरा थाने में सूचना दी कि कुछ बदमाश उसके पति को लूटकर ले गए हैं।

पुलिस ने पूछताछ में सख्ती बरती तो दुर्गा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

उसने बताया कि उसके देवर ईश्वर से अवैध संबंध थे और एक दिन पहले उसके पति सिद्धू ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया था।

पति से छुटकारा पाने के लिए दुर्गा और ईश्वर ने हत्या की साजिश रची।

आरोपी दुर्गा और उसके देवर ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।