नाबालिग लड़के से महिला बनाती थी संबंध, मचा बवाल

P.C: Goggle

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक शादीशुदा महिला नाबालिग लड़के को हरियाणा ले गई।

इस दौरान महिला ने लड़के के साथ करीब एक महीने तक शारीरिक संबंध बनाए। पूरा मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुनकुरी पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी।

जांच में पता चला कि जब से नाबालिग लापता हुआ है, उसके घर के पास रहने वाली शादीशुदा महिला भी घर से लापता है।

जिसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उस महिला की तलाश शुरू की। महिला का पता हरियाणा में मिला।

पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि महिला एक बच्चे के साथ किराए के मकान में रह रही थी।

बच्चे की शिकायत पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।