13 फीट के राक्षस से 2 घंटे तक लड़ती रही महिला, पीछे से किया हमला!

Credit: Goggle

घटना थाईलैंड की है। यहां रहने वाली 64 वर्षीय महिला समुत प्राकन में अपने घर में बर्तन धो रही थी।

बच्चों के अस्पताल में काम करने वाली अरोम अरुणोज नाम की महिला को इस दौरान दाहिनी जांघ में तेज दर्द महसूस हुआ।

पहले तो उसे लगा कि उसे किसी कीड़े ने काट लिया है, लेकिन जब उसने नीचे देखा तो एक अजगर उसके पैर से ऊपर की ओर बढ़ रहा था।

उसने अजगर का सिर पकड़कर हटाने की कोशिश की, लेकिन वह इतना ताकतवर था कि वह ऐसा नहीं कर पाई।

इतना ही नहीं, थोड़ी देर बाद अजगर ने उसे नीचे गिरा दिया और उसकी कमर में लिपट गया और उसे मारने की कोशिश की।

महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज उसके एक पड़ोसी तक पहुंची और उसने बचाव दल और पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने किसी तरह 30 मिनट के बाद अजगर की पकड़ ढीली की और महिला को बचाया जा सका।