इस शख्स के हैं 12 पत्नियां, 102 बच्चे  नाती-पोते की संख्या दंग कर देगी

P.C: Google

युगांडा में एक ऐसा परिवार है, जिसमें करीब 700 लोग रहते हैं। ये सभी लोग एक ही शख्स से जुड़े हैं।

इस परिवार के बारे में जानने के बाद लोग कह रहे हैं कि इसे घर नहीं, बल्कि जिला घोषित किया जाना चाहिए।

परिवार इतना बड़ा है कि इनके घर को घर नहीं, बल्कि जिला कहना उचित होगा।

इस शख्स का नाम मूसा हसिया कसेरा है। उनकी उम्र करीब 67 साल है और उनकी 12 पत्नियां हैं।

हर्ष राय (@fearlessnomadiker) एक भारतीय ट्रैवल ब्लॉगर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं।

हर्ष के मुताबिक मूसा का परिवार दुनिया में सबसे बड़ा है।

बीबीसी के मुताबिक दुनिया का सबसे बड़ा परिवार भारत के मिज़ोरम में रहने वाला ज़ियोना चाना परिवार है।