ईरान-इजरायल के युद्ध से भारत को क्या नुकसान होगा ?

भारत के ईरान और इजराइल दोनों से अच्छे संबंध हैं। भारत दोनों देशों के साथ व्यापार भी करता है।

इजराइल के साथ व्यापार दोगुना हो गया है। यह 2018-19 में 5.56 बिलियन डॉलर से लगभग दोगुना होकर 2022-23 में 10.7 बिलियन डॉलर हो गया है।

इजराइल भारत से डीजल, हीरे, एविएशन टर्बाइन ईंधन, रडार उपकरण, बासमती चावल, टी-शर्ट और गेहूं खरीदता है।

जबकि भारत इजराइल से अंतरिक्ष उपकरण, पोटेशियम क्लोराइड, यांत्रिक उपकरण आयात करता है।

वित्त वर्ष 23 में ईरान के साथ 2.33 बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ।

2022-23 में ईरान ने भारत से 1.66 बिलियन डॉलर का सामान खरीदा। जबकि भारत ने ईरान से 0.67 बिलियन डॉलर का सामान खरीदा है।

भारत ईरान से मिथाइल अल्कोहल, पेट्रोलियम बिटुमेन, लिक्विफाइड ब्यूटेन, सेब, लिक्विफाइड प्रोपेन, खजूर और बादाम खरीदता है।

सबसे पहले, ईरान और इजरायल युद्ध के कारण तेल की कीमत में वृद्धि हुई है। यह भारत के लिए हानिकारक है।