भारत में किन जगहों को 'मिनी इजरायल' कहा जाता है?

P.C: Google

भारत के हिमाचल प्रदेश में दो ऐसी जगहें हैं जिन्हें मिनी इजरायल और पहाड़ों का तेल अवीव कहा जाता है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित कसोल गांव मिनी इजरायल के नाम से बेहद पॉपुलर है।

इस गांव में साल 1990 से इजरायली पर्यटकों का आना शुरू हुआ।

तब से इस गांव की संस्कृति और शैली पर इजरायल का प्रभाव साफ दिखाई देता है।

धर्मकोट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में धर्मशाला के पास स्थित एक गांव है। इसे मिनी इजरायल कहा जाता है।

यहूदियों का चाबाद हाउस भी धर्मकोट में स्थित है। धर्मकोट को पहाड़ों का तेल अवीव भी कहा जाता है।

इजराइल का संबंध दिल्ली के पहाड़गंज से भी है। यहां भी एक चाबाद हाउस है। यहां इजरायल से लोग घूमने आते हैं।