कैसे बन सकते हैं पायलट? जानिए पूरा प्रोसेस

P.C: Freepik

अगर आपने साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री मैथ्स) स्ट्रीम से 12वीं पास की है और शारीरिक रूप से फिट हैं तो आप पायलट बन सकते हैं।

न्यूनतम आयु सीमा 17 से 24 वर्ष है। लंबाई 157 सेमी से अधिक होनी चाहिए। सुनने और देखने की क्षमता भी जांची जाती है।

कमर्शियल पायलट बनने के लिए SPL (स्टूडेंट पायलट लाइसेंस) और PPL (प्राइवेट पायलट लाइसेंस) होना जरूरी है।

SPL कोर्स पूरा करने के बाद DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) से लाइसेंस लेना होता है।

PPL के लिए करीब 60 घंटे उड़ान भरना जरूरी होता है। CPL (कमर्शियल पायलट लाइसेंस) में 250 घंटे की उड़ान पूरी करना जरूरी होता है।

इसके अलावा दिल्ली में मेडिकल टेस्ट होता है। इसके साथ ही एक और परीक्षा भी देनी होती है।

एक फ्रेशर पायलट को आमतौर पर 10 से 15 लाख रुपए (सालाना) और एक अनुभवी पायलट को 65 से 1 लाख रुपए (सालाना) तक सैलरी मिल सकती है।