इस मुस्लिम देश में फल-फूल रहा है देह व्यापार!

Credit: Google

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मध्य पूर्वी देशों से आने वाले कई पर्यटक इंडोनेशिया की गरीब लड़कियों से शादी करते हैं।

जो कुछ दिनों तक ही चलती है। इन सबके बीच लड़कियों का शोषण तेजी से बढ़ रहा है।

17 साल की दुल्हन और 50 साल के दूल्हे की शादी चंद लोगों की मौजूदगी में हुई।

यह शादी इस्लामिक कानून के विवादित प्रावधान के तहत हुई और कहाया का पति सऊदी अरब का पर्यटक था।

शादी के बाद कहाया की एक बड़ी बहन उसकी देखभाल के लिए उसके साथ गई।

सऊदी अरब से आए पर्यटक ने कहाया से अस्थायी तौर पर शादी करने के लिए 850 डॉलर (71,387 रुपये) दहेज के तौर पर दिए।

एजेंट और मौलवी का हिस्सा काटने के बाद कहाया के परिवार को दहेज की आधी रकम ही मिली।

शादी के बाद कहाया का पति उसे जकार्ता से दो किलोमीटर दक्षिण में स्थित कोटा बुंगा शहर के एक रिसॉर्ट में ले गया।

यहां उसने कहाया के साथ शारीरिक संबंध बनाने के अलावा उससे घर के सारे काम भी करवाए।

शादी पांच दिन तक चली, वहां से उसने तीन तलाक कहकर कहाया से अपनी शादी खत्म कर ली।