जलेबी की तारीफ राहुल गांधी को पड़ गया भारी!

Credit: Google

इस बार हरियाणा की राजनीति में गोहाना की जलेबी खास तौर पर चर्चा में रही।

चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी के बयान से चर्चा में आई जलेबी नतीजों के दिन से और भी ज्यादा सुर्खियों में है।

कहा जा रहा है कि हरियाणा की जलेबी की तारीफ करना राहुल गांधी को महंगा पड़ गया।

राजनीतिक विशेषज्ञों से लेकर हरियाणा के स्थानीय लोगों तक, सभी ने इस जलेबी को लेकर ट्वीट किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान सोनीपत के गोहाना में एक जनसभा को संबोधित करने गए थे।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें गोहाना की जलेबी खिलाई थी। राहुल गांधी ने गोहाना की जलेबी की तारीफ की थी।

जलेबी बनाने वाले दुकानदार ने बताया कि राहुल गांधी ने जलेबी की तारीफ की थी। यह देसी घी में बनती है।

जब राहुल गांधी ने तारीफ की है तो इसका मतलब है कि यह अच्छी ही होगी। उन्होंने कहा कि यह जलेबी फैक्ट्री की नहीं, दुकान में बनी है।