जलेबी के पेंच में बुरे फंसे राहुल गांधी!

Credit: Goggle

इस बार हरियाणा चुनाव में जलेबी का खजाना लग गया है, हर किसी की जुबान पर जलेबी की चर्चा है।

कांग्रेस हार गई लेकिन जलेबी की चर्चा बढ़ गई है। इस बीच हरियाणा बीजेपी ने राहुल के जख्मों पर नमक छिड़का है।

हरियाणा बीजेपी की ओर से एक फोटो शेयर की गई है जिसमें राहुल गांधी के पते पर ऑनलाइन जलेबी मंगवाई गई है।

यह ऑर्डर खुद हरियाणा बीजेपी ने दिया है। इसमें राहुल गांधी का 24 अकबर रोड का पता डाला गया है।

जलेबी का यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब राहुल गांधी सोनीपत के गोहाना में एक जनसभा को संबोधित करने गए थे।

उस समय कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें गोहाना की जलेबी खिलाई थी।