रतन टाटा के निधन पर मुकेश अंबानी क्या बोले?

PC- Google 

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात निधन हो गया। 

86 वर्षीय रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात साढ़े 11 बजे अंतिम सांस ली।

उनके निधन से भारतीय उद्योग जगत में शोक की लहर है।

उन्हें पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।

रतन टाटा के निधन पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गहरा दुख व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा, "यह दिन हमारे देश के लिए बहुत दुखद है। रतन टाटा का जाना न केवल टाटा समूह के लिए, बल्कि हर भारतीय के लिए एक बड़ी क्षति है। 

मुकेश बोले "मैंने एक प्रिय मित्र को खो दिया है। हर मुलाकात में उन्होंने मुझे प्रेरित किया और नई ऊर्जा दी।"

रतन टाटा की विरासत और उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनका जीवन और कार्य युवा उद्यमियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।