अधूरी रह गई रतन टाटा की प्रेम कहानी, क्यों 

PC- Google

रतन टाटा जिनके निधन के बाद पूरे भारत में शोक की लहर जारी है। 

रतन टाटा बिजनेस जगत के अनोखे शख्सियत थे। उन्होंने अपने जीवन में दौलत, शोहरत बहुत कुछ हासिल किया। 

अपने मैनेजर शांतनु की स्टार्टअप Goodfellows की ओपनिंग के दौरान उन्होंने कहा था, "आप नहीं जानते कि अकेले रहना कैसा होता है।"

रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की और अपना जीवन देश की प्रगति और दूसरों की भलाई के लिए समर्पित किया। 

उनकी एक अधूरी प्रेम कहानी भी थी। लॉस एंजेलिस में काम करते समय उन्हें प्यार हुआ था। लेकिन परिवार की जिम्मेदारियों के कारण वे उस रिश्ते को निभा नहीं पाए। 

1962 की भारत-चीन युद्ध के समय, उनके माता-पिता उस महिला के भारत आने के पक्ष में नहीं थे, जिससे उनका रिश्ता टूट गया।

रतन टाटा का जीवन एक मिसाल है, जो हमें प्रेरित करता है कि सच्ची सफलता केवल धन और प्रसिद्धि में नहीं, बल्कि इंसानियत और जिम्मेदारी में है।