मुस्लिम देश में देह व्यापार का नया तरीका!

Credit: Goggle

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मध्य पूर्वी देशों से आने वाले कई पर्यटक इंडोनेशिया की गरीब लड़कियों से शादी करते हैं।

जो कुछ दिनों तक ही चलती है। इन सबके बीच लड़कियों का शोषण तेजी से बढ़ रहा है।

17 साल की दुल्हन और 50 साल के दूल्हे की शादी चंद लोगों की मौजूदगी में हुई।

शादी इस्लामिक कानून के प्रावधान के तहत हुई। शादी के बाद कहाया की एक बड़ी बहन देखभाल के लिए उसके साथ गई।

सऊदी अरब से आए पर्यटक ने कहाया से शादी करने के लिए 850 डॉलर (71,387 रुपये) दहेज के तौर पर दिए।

एजेंट और मौलवी का हिस्सा काटने के बाद उसके परिवार को दहेज की आधी रकम ही मिली।

शादी के बाद कहाया का पति उसे कोटा बुंगा शहर के एक रिसॉर्ट में ले गया। जहां उसने शारीरिक संबंध बनाए।

उसके अलावा उससे घर के सारे काम भी करवाए। वहां से उसने तीन तलाक कहकर कहाया से अपनी शादी खत्म कर ली।