बुरी फंसी बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना

Credit: Google

बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद देश छोड़कर भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की टेंशन बढ़ गई है।

बांग्लादेश की यूनुस सरकार ने ऐसा कदम उठाया है जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

उन्हें भारत छोड़कर बांग्लादेश जाना पड़ सकता है।

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (बांग्लादेश) ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

इस साल छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और नरसंहार के लिए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

कोर्ट ने उन्हें 18 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया है।

हसीना हिंसक आंदोलन के बाद सत्ता छोड़कर 5 अगस्त को भारत आई थीं।