सोने से पहले राजा करवाता था नौकरों से ये अजीब काम!

बड़े-बड़े राजाओं की अजीब आदतों के किस्सें  तो आपने अक्सर सुने होंगे।

वहीं कुछ कहानियां राजा- महाराजाओं के मरने के डर से जुड़ी होती थी।

पुराने समय में राजा- महाराजा खाना खाने से पहले कर्मचारियों को खाना चखने का आदेश देते थे। ताकि उन्हें विश्वास हो जाए की खाने में जहर तो नहीं।

ऐसा ही अपनी जान का डर इंग्लैंड के राजा हैनरी VIII को भी बना रहता था।

इसलिए उन्होंने अपने बिस्तर लगाने वाले कर्मचारियों के लिए एक नियम बनाया था।

16 वीं सदी में एक फ्रांसीसी डॉक्टर ने लिखा था कि जहर केवल शरीर के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर आपकी त्वचा में भी लग सकता है।

इसी वजह से राजा हैनरी VIII ने अपने बिस्तर लगाने वाले कर्मचारियों को अपने चादरों, तकियों और कंबलों को चूमने का आदेश दिया था।

साथ ही, उन्हें अपने बेटे की जान का खतरा भी था। इसलिए  बेटे एडवर्ड के नए कपड़ें पहले धोए जाते थे।

उन्हें आग के पास सुखाया जाता था। बाद में कर्मचारी कपड़ों को अपनी त्वचा पर रगड़ कर दिखाते थे।

 राजा- महाराजा अपने इन अजीब नियमों को सुरक्षा का नाम देते थे।