CREDIT-GOOGLE

मरने के बाद जिंदा हुई महिला, जानें कैसे!

बिहार के आरा जिले में एक चौंका देने वाली घटना हुई।

एक महिला के ससुराल वालों पर उसे दहेज के लालच में मार का आरोप था।

इस आरोप में महिला का पति और ससुराल वाले चार साल से जेल की सजा काट रहे हैं।

दरअसल, महिला पति की प्रताड़ना से तंग आकर मायके चली गई थी। जहां पिता के उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया।

इस दौरान एक व्यक्ति ने उसकी जान बचा ली। फिर महिला ने चुपचाप दूसरी शादी कर ली।

इधर, महिला के पिता ने साल 2020 में बेटी की गुमशुदगी,दहेज और हत्या का मामला दर्ज करा दिया।

इसी बीच सोन नदी के किनारे एक सड़ी-गली लाश मिली। 

पिता ने उस लाश की पहचान अपनी बेटी के रूप में कर दी। जिसके बाद पति और ससुराल वालों को गिरफ्तार कर लिया गया।

बाद में महिला जिंदा पाई गई। जिसके बाद पूरी सच्चाई का खुलास हुआ।