महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये बीमारियां

Credit: Google

ये साइलेंट किलर बीमारियां महिलाओं के शरीर में बढ़ती रहती हैं, लेकिन इनके लक्षण जल्दी सामने नहीं आते।

अगर दिखते भी हैं तो अक्सर इन्हें सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण एनीमिया होता है। इसकी कमी से शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है।

एनीमिया से बचने के लिए आयरन, विटामिन सी और फोलेट से भरपूर भोजन का सेवन करना चाहिए।

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम आमतौर पर हॉरमोनल असंतुलन के कारण होता है।

इस बीमारी में महिलाओं का पीरियड साइकिल प्रभावित होता है और दो या तीन महीने बाद पीरियड आना शुरू होता है।

इसमें बाल भी बहुत ज्यादा झड़ते हैं, त्वचा पर मुंहासे निकलने लगते हैं और मोटापा बढ़ने लगता है।

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को पीरियड आना बंद हो जाता है। महिलाओं में यह बदलाव 42 से 45 साल की उम्र में शुरू होता है।

30 की उम्र के बाद महिलाओं में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।