loharu suicide case
India News Haryana (इंडिया न्यूज),Loharu: लोहारू से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, लोहारू में एक व्यक्ति ने पैसों के लेनदेन के दबाव में आकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो भी बनाई। इस वीडियो में उसने पांच लोगों के दबाव में सुसाइड करने की बात कही है। जिसके आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक लोहारू स्थित वार्ड नंबर 4 निवासी सुमित ने लोहारू थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो दो भाई हैं। वहीं उनका चाचा कपूर सिंह रविवार को उनके घर पर खाना खाने के लिए आया था। इसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देने वाला है।
भाई ने बताया कि उनके चाचा घर पर खाना खाने आए हुए थे। इसी दौरान उसके चाचा ने आकर कहा कि सुमित घर में आकर देख क्या हो रखा है। वो अपने चाचा कपूर सिंह के साथ उसके घर में आया तो देखा कि उसके पिता संजय फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। शोर सुनकर उसके चाचा बुदराम भी वहां पर आ गया। उन्होंने अपने पिता को ऊपर उठाया और उसके चाचा ने रस्सी को काटकर नीचे उतारा। शव को घर में लाकर चारपाई पर लेटा दिया। वहीं उसकी भाभी का फोन देखा तो उसमें उसके पिता संजय ने वीडियो भेजी हुई थी। जिसमें उसके पिता ने मौत के पहले पांच लोगों के दबाव में सुसाइड करने की बात कही है। जो उसके पिता को पैसों के लेनदेन में तंग करते थे। वहीं उसके पिता संजय ने तंग होकर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी वीरेंद्र ढुल ने बताया कि लोहारू वॉर्ड चार में संजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि इस बारे में बेटे सुमित ने शिकायत दी है। उसके आधार पर 4-5 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतका के फोन की कॉल डिटेल निकाली जाएगी और आगामी कार्यवाही की जाएगी। वहीं उन्होंने ये भी बताया की बोर्ड टीम के द्वारा पोस्टमार्टम करवा कर शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।
Panipat News : ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, इतने वाहनों के कटे चालान
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…