India News Haryana (इंडिया न्यूज),Sonipat: देश में लगातार बढ़ते भ्रष्टाचारी के मामलों ने जनता को डरा कर रख दिया है। अपराधी तो अपराधी वहीं अब प्रशासन से जुड़े कुछ लोग भी भ्रष्टाचार करते हुए रंगे हाथों पकड़े का रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के सोनीपत से सामने आ रहा है। दरअसल, हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) करनाल की टीम ने सोनीपत के थाना बरोदा में तैनात एस.आई. राजकुमार को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार लिया है। केवल ये ही नहीं ऐसे कई और मामले भी सामने आ चुके हैं जिसमें कई पुलिसकर्मी रिश्वतखोरी करते हुए पकड़े गए हैं । वहीं अब इसे लेकर जांच टीमें एक्शन मोड में आ गई हैं जिसके चलते हरियाणा के सोनीपत में ये कार्रवाई हुई ।
गिरफ्तारी के बाद मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राजेंद्र, निवासी गांव भावड, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत ने ए.सी.बी. करनाल में शिकायत दर्ज कराई थी कि एस.आई. राजकुमार ने उसके भाई और भतीजों की जमानत करवाने और उसकी भांजी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बदले ₹20,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, 28 सितंबर 2024 को उसकी भांजी के साथ गांव के एक युवक आतिश ने छेड़छाड़ की थी। इस मामले को लेकर 30 सितंबर 2024 को दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद शिकायतकर्ता के भाई जोगेंद्र, विनोद और भतीजे सौरभ व रमन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
शिकायत की पुष्टि के बाद ए.सी.बी. करनाल की टीम ने 3 फरवरी 2025 को जाल बिछाया और थाना बरोदा परिसर में ही एस.आई. राजकुमार को रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी कार्रवाई को गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया गया। वहीं गिरफ्तार अधिकारी के खिलाफ थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में मामला दर्ज कर लिया गया है। ए.सी.बी. अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि आम जनता को न्याय मिल सके।