Haryana Crime
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal: हरियाणा में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। ऐसे में आज के समय में हरियाणा के बदमाश बेखौफ होकर सरेआम घर में घुस जाते हैं। और लूटपाट कर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही मामला हरियाणा के करनाल से सामने आया है। दरअसल, हरियाणा के करनाल जिले के बंभरेहड़ी गांव में अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर महिला सरपंच के ससुर को गोलियां मार दी। लेकिन राहत की खबर यह है कि, महिला सरपंच का ससुर हरियाणा के ही निजी अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा। घटना के बाद पुलिस बदमाशों को तलाशने में लगी हुई है लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई नाम-ओ-निशान हाथ नहीं लग सका है।
सूत्रों के मुताबिक अंदेशा है कि पुरानी रंचिश के कारण महिला सरपंच के ससुर को गोलियों से भूना गया है। लेकिन अभी तक पुलिस को ऐसी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। दूसरी तरफ, मामले को लेकर पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज लगी है। सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली है कि,एक बाइक पर तीन लड़के सवार होकर जाते हुए नजर आ रहे हैं और पुलिस को पूरा यकीन है कि इन्हें तीन लड़कों ने गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देकर मौके पर फरार होते हुए आरोपियों का CCTV फुटेज सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि महिला सरपंच के ससुर पर आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की हैं और ससुर को लगभग तीन गोलियां लगी हैं।
Congress on EC: ‘आप अहंकार में डूबे…, चेतावनी देने के बाद भी कांग्रेस ने EC पर किया पलटवार
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है क्यूंकि अभी तक बदमाशों का कुछ पता नहीं लग पाया है। साथ ही CCTV फुटेज में भी बदमाशों का चेहरा साफ़ नहीं आ पाया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों के ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद महिला सरपंच के ससुर के 3 गोलियां लगी। हलाकि ससुर की जान खतरे से बाहर है और वो हरियाणा के किसी निजी अस्पताल में भर्ती है वहीं पुलिस उनसे भी बयान लेने का प्रयास कर रही है।
मोटरसाइकिल पर शादी से लौटते समय हुआ हादसा, एक युवक की सवा साल पहले ही…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), SC : कई सरकारी योजनाओं और लाभों का लाभ उठाने के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak Encounter : रोहतक में शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Hisar Road Accident : हरियाणा के जिला हिसार में घनी…
मृतकों में पटना के एक ही परिवार के 4 सदस्य India News Haryana (इंडिया न्यूज),…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi New CM : हरियाणा के जिला जींद के गांव…