धर्म -अध्यात्म

Lord Vishnu : भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त के लिए जानें आसान उपाय

  • गुरुवार के दिन पूजाघर में हल्दी की माला लटका दें
  • नियमित रूप से भगवान श्री हरि की पूजा और मंत्र जाप करने से व्यक्ति के सभी संकटों का नाश होता

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Lord Vishnu : गुरुवार के दिन केले के वृक्ष पर जल अर्पित करके शुद्ध घी का दीपक जलाकर गुरु के 108 नामों का उच्चारण करने से जल्द ही जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। गुरुवार के दिन पूजाघर में हल्दी की माला लटका दें। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार जिन लोगों पर सृष्टि के पालनकर्ता की कृपा बरसती है वे व्यक्ति जीवन में सभी सुख पा लेता है। जीवन में समस्त संकटों का नाश होता है और जीवन धन्य हो जाता है। मां लक्ष्मी भगवान श्री विष्णु जी की अर्धांगिनी हैं और ऐसे में जिस व्यक्ति को श्री हरि की कृपा प्राप्त होती है उसे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है।

Lord Vishnu : सभी संकटों का नाश होता

नियमित रूप से भगवान श्री हरि की पूजा और मंत्र जाप करने से व्यक्ति के सभी संकटों का नाश होता है। साथ ही धन-वैभव की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, साथ ही, घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, अगर नियमित रूप से भगवान श्री हरि की पूजा की जाए और इन मंत्रों का जाप किया जाए, तो व्यक्ति के समस्त दुख-तकलीफें दूर हो जाएंगी।

नियमित करें भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप

ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय ||
भगवान विष्णु की भक्ति के लिए इस मंत्र का जाप श्रद्धा और सच्चे मन से करना चाहिए।

-धन प्राप्ति के लिए विष्णु मंत्र
ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।।

मंत्र का जाप पूरे विधि-विधान के साथ करता है, उसके सारे दुख-कष्ट दूर हो जाते

ऐसी मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से जूझ रहा है, या फिर धन-धान्य की कमी है, तो पूजा के दौरान नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से व्यक्ति की धार्मिक स्थिति में सुधार आने लगता है, वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।। भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को समस्त दुखों से छुटकारा मिलता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस मंत्र का जाप पूरे विधि-विधान के साथ करता है, उसके सारे दुख-कष्ट दूर हो जाते हैं।

–सुदर्शन चक्र साधना मंत्र ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्टं च लभ्यते।। सुदर्शन चक्र साधान मंत्र से कई प्रकार के लाभ और विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विष्णु कृष्ण अवतार मंत्र श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवा।।
– धार्मिक दृष्टि से इस मंत्र का जाप श्री कृष्ण की स्तुति के लिए किया जाता है. बता दें कि इस मंत्र को कृष्ण जन्माष्टमी और श्री कृष्ण की पूजा के समय जरूर किया जाता है। ये मंत्र मन को शांति तो देता ही है, साथ ही समस्त दुखों का नाश करता है।

गुरुवार के दिन करें ये उपाय

वैसे तो हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन पूजा करने के लिए खास होते हैं। सभी दिन भगवान की अलग-अलग पूजा की जाती है साथ ही व्रत और पूजा-पाठ किया जाता है। ठीक इसी तरह गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी की पूजा के लिए आतिप्रिय माना जाता है। लगभग सभी लोग भगवान विष्णु जी का व्रत और पूजा करते हैं। तो आइए आज हम आपको भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने के कुछ खास और आसान उपाय बताने वाले हैं जिनको करने से आपको अपने कार्य में जरूर सफलता मिलेगी।

जीवनसाथी की प्राप्ति : गुरुवार के दिन केले के वृक्ष पर जल अर्पित करके शुद्ध घी का दीपक जलाकर गुरु के 108 नामों का उच्चारण करने से जल्द ही जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।

दरिद्रता का नाश : घर में दरिद्रता का नाश कराने के लिए बृहस्पतिवार के दिन घर की महिलाएं गलती से भी बाल न धोएं और ना ही नाखून काटें।

शीघ्र विवाह : यदि कन्या विवाह योग्य है और शादी होने में परेशानियां आ रही हैं तो ऐसे में शीघ्र विवाह के लिए लड़की को बृहस्पतिवार का व्रत रखना चाहिए। साथ ही इस दिन विशेष रूप से पीले कपड़े और भोजन में पीली चीजों का सेवन करना चाहिए।

नौकरी में प्रमोशन : अगर आपके कार्य में प्रमोशन या रोजगार संबंधी परेशानियां आ रही है तो गुरुवार के दिन किसी मंदिर में पीली वस्तुएं जैसे खाद्य पदार्थ,फल,कपड़े आदि का दान करें। ये अचूक उपाय अपनाने से विवाह और अन्य बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है।

व्यवसाय में परेशानियां : अगर आपके व्यवसाय में परेशानियां चल रही है तो गुरुवार के दिन पूजाघर में हल्दी की माला लटका दें। इसके साथ-साथ अपने कार्यस्थल पर भी पीले रंग की वस्तुओं का इस्तेमाल करें और भगवान लक्ष्मी-नारायण मंदिर में लड्डू का भोग लगाएं।

यह भी पढ़ें : Mahashivratri Festival Updates In Haryana : प्रदेशभर के शिव मंदिरों में हो रहा भगवान भोले का जलाभिषेक

यह भी पढ़ें : Hariyali Teej 2024 Date and Time : तीज पर्व को लेकर लोगाें में उत्साह, जानें तारीख और समय

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Vomiting and Diarrhea : अगर आप भी हैं उल्टी और दस्त की चपेट में तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…

1 week ago

Govinda Divorce : गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में खटास?: शादी के 37 साल बाद लेंगे तलाक!

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…

1 week ago

Village Chhara Sarpanch Suspends : आखिर क्यों किया गया झज्जर ग्राम पंचायत छारा की सरपंच को निलंबित

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…

1 week ago