Thursday, September 21, 2023
Homeट्रेंडिंगParineeti-Raghav Wedding : जानें इस दिन परिणय सूत्र में बंधने जा रहे...

Parineeti-Raghav Wedding : जानें इस दिन परिणय सूत्र में बंधने जा रहे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

Date:

India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti-Raghav Wedding, नई दिल्ली : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में बड़े शान शौकत के साथ होने जा रही है। बता दें कि शादी का पूरा प्रोग्राम राजस्थान के जिला उदयपुर के लीला पैलेस में रखा गया है। 23 सितंबर से विवाह की रस्मों की शुरुआत हो जाएगी। दोपहर बाद उक्त पैलेस में मेहमानों के लिए लंच की व्यवस्था रहेगी। शाम को संगीत सेरेमनी होगी, जिसकी थीम 90s बेस्ड होगी।

वहीं अगले दिन यानी 24 सितंबर को राघव चड्ढा बारात लेकर पहुंचेंगे। वरमाला का समय दोपहर 3.30 बजे रखा गया है। इसके आधे घंटे बाद ही 4 बजे दोनों अपने परिवारों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। शाम 6:30 बजे का समय विदाई का रखा गया है। वहीं इसी दिन रात को 8.30 बजे रिसेप्शन का प्रोगराम रखा गया है जहां मेहमानों के लिए गाला डिनर की व्यवस्था रही।

13 मई को हुई थी सगाई

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

ज्ञात रहे कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने 13 मई को सगाई की थी। इनकी सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी, जिसे फूलों और लाइटों के साथ सजाया गया था। सगाई के मौके पर जिस तरह परिणीति के बांद्रा स्थित घर को सजाया गया है, उसी तरह राघव के दिल्ली स्थित घर को भी रोशनी और फूलों से सजाया गया था। प्रियंका चोपड़ा से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, शिवनेता नेता आदित्य ठाकरे तक उनकी सगाई में पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें : Kangana Ranaut on Jawan Movie : कंगना रनौत ने की शाहरुख की तारीफ, कहा ‘आपकी लगन, मेहनत और विनम्रता को नमन’

यह भी पढ़ें : Sukhee Movie Release Date : शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘सुखी’ 22 सितंबर को होगी प्रदर्शित

यह भी पढ़ें : Sanjay Dutt First Punjabi Film : संजय दत्त करने जा रहे गिप्पी ग्रेवाल के साथ अपनी पहली पंजाबी फिल्म

 

Latest stories

Related Stories