India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhiwani News : भिवानी के तोशाम के गांव खरकडी सौहन में मनरेगा के तहत रास्ते का समतलीकरण करने वाले 3 महिला मजदूर खाना खाते समय टिल्ला गिर जाने से दब गई। जिनमे से एक 63 वर्षीय निब्बो देवी की मौत हो गई। जबकि अर्चना व किताबो देवी घायल हो गई। किताबों देवी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई वही अर्चना का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में लगी हुई थी।
मृतक महिला निब्बों देवी के पति दलबीर सिंह ने बताया कि खरकड़ी सोहान म मनरेगा के तहतें खेतों के रास्ते का समतलीकरण का कार्य चल रहा था। करीबन 15 से 20 फीट ऊंचे टिब्बे की मिट्टी फिसलने से 3 महिलाएं दब गई। मृतका निब्बो देवी अपने देवर व देवरानी की रोटी लेकर गई थी। सभी बैठकर खाना खा रहे थे। निब्बों देवी भी वही बैठ गई। कुछ देर बाद एक 15 से 20 फीट ऊंचे टिब्बे की मिट्टी फिसल गई। जिसमें निब्बो देवी, अर्चना व किताबों दब गई।
दबने के बाद दूसरे मजदूरों ने बचाव कार्य शुरू किया। कुछ ही देर बाद तीनों को निकाल लिया गया। जब तक तीनों को निकाला गया तब तक निब्बों देवी ने दम तोड़ दिया था। अर्चना व किताबों दबने के कारण घायल हो गई। घायल अवस्था मे उनको अस्पताल ले जाया गया। किताबों देवी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई वही अर्चना का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में लगी हुई थी।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…