प्रदेश की बड़ी खबरें

Rao Narveer Singh की अमित शाह से मुलाकात के बाद उनके घर में आतिशबाजी हुई, आखिर क्यों मनाया जश्न?

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rao Narveer Singh : हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार में मंत्री रहे राव नरवीर सिंह ने गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसभा से दावेदारी पेश की है, जिसके चलते उन्होंने आज दिल्ली में अमित शाह से भी मुलाकात की। वहीं इस मुलाकात के बाद से ही राव नरवीर सिंह ने कांग्रेस में जाने की अटकलों पर भी विराम लग गया। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर राव नरवीर को हरी झंडी दे दी है।

Rao Narveer Singh : अंदेशा – भाजपा से मिला टिकट का आश्वासन

वहीं दिल्ली में शाह से मुलाकात के बाद से ही राव नरवीर के घर जमकर आतिशबाजी भी की गई। जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि भाजपा से टिकट के आश्वासन के बाद ही नरवीर सिंह के घर पर पटाखे फोड़े गए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2019 में भाजपा के सिंबल पर राव नरबीर सिंह बादशाहपुर से चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि इस चुनाव में इन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी। वहीं आज जब शाह से मुलाकात के बाद राव नरवीर सिंह अपने घर पहुंच गए हैं, तो उनके घर पर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा और जमकर अतिशबाजी की।

BJP Candidates Fake list Viral : भाजपा की 23 उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल, प्रदेश मीडिया प्रभारी ने लिस्ट को बताया फेक

Former Minister Anil Vij : दुष्यंत ने सीएम को कहा कटी पतंग, विज बोले अपनी पार्टी को देखें इनके तोते उड़ कर भाग रहे 

AddThis Website Tools
Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Anil Vij : महाकुंभ के लिए हरियाणा से 21 फरवरी तक चली 595 बसें, जानें किस शहर से चली कितनी बस, महाकुंभ तक जारी रहेगी ये बस सर्विस

हरियाणा से प्रयागराज में महाकुंभ तक जारी रहेगी बस सेवा, श्रद्धालु यात्रियों को मिल रहा…

6 hours ago

CM Nayab Singh Saini का दावा – ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद तीन गुणा तेज गति से होगा प्रदेश का विकास 

नगर निकाय चुनाव पद के लिए नहीं अपितु विकास और लोगों के सपनों को साकार…

6 hours ago