Agriculture Minister Shyam Singh Rana ने अनिल विज के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि 'अधिकारी नहीं सुनते'..जानें आगे क्या बोले मंत्री राणा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Agriculture Minister Shyam Singh Rana : हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज यमुनानगर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में दरबार लगाया। जहां विभिन्न इलाके के लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि अधिकारी नहीं सुनते। उन्होंने कहा कि वह ऐसा महसूस नहीं करते।
उन्होंने अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि अधिकारी योग्य हैं और वह समस्याओं का समाधान करना जानते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास अनअप्रूव्ड कॉलोनी, गलियों के निर्माण सहित अन्य तरह की समस्याएं आई हैं। जिन्हें उन्होंने दूर करने के लिए अधिकारियों से अनुरोध किया है। हमारे अधिकारी योग्य हैं जल्दी ही उन समस्याओं का समाधान करेंगे।
श्याम सिंह राणा ने अनिल विज के उस बयान कि अधिकारी सुनते नहीं काम नहीं करते, पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मैं ऐसा महसूस नहीं करता, हम जो भी बात कहते हैं अधिकारी सुनते हैं और उन्हें पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि अनिल विज बहुत सीनियर मंत्री हैं। उनके अनशन के सवाल पर श्याम सिंह राणा ने कहा कि अनशन मांग को लेकर लोग करते रहते हैं। उन्हें भी करना चाहिए, लेकिन उससे पहले ही उनकी समस्याएं सुनकर उनका समाधान सरकार कर देगी।
कृषि मंत्री ने यमुना के संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि हम दिल्ली को साफ सुथरा पानी भेजते हैं। दिल्ली में 24 नाले यमुना में गिरते हैं। उसके बाद यमुना फरीदाबाद में प्रवेश करती है। फरीदाबाद में टेस्ट सैंपल लेने पता चल जाएगा कि दिल्ली ने यमुना को कितना खराब किया है।
कृषि मंत्री ने चंडीगढ़ में बीजेपी का मेयर चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि भाजपा जहां आती है जाती नहीं और कांग्रेस जहां से चली जाती है वापस नहीं आती। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार बनेगी और आप 8 फरवरी का इंतजार कीजिए। स्थानीय निवासी कृषि मंत्री को विभिन्न इलाके के लोगों ने अनअप्रूव्ड कॉलोनी को अप्रूव्ड करने, गलियों के निर्माण सहित विभिन्न समस्याएं दी। जिसका कृषि मंत्री ने अधिकारियों को दूर करने के आदेश दिए।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…