India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Weather Update: जनवरी का महीना खत्म होने जा रहा है, लेकिन ठंड ने अभी भी हरियाणा में कोहराम मचाया हुआ है। अब भी हरियाणा में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले दो दिनों में भी कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश में बारिश की संभावना है। आपको बता दें पिछले दो दिनों से हरियाणा के कई इलाकों में तेज धूप निकल रही है। जिसके कारण प्रदेश के लोगों को काफी राहत मिल रही है।
कई दिनों से तेज धुप पड़ने के कारण हरियाणा के मौसम में बदलाव देखा गया है। दरअसल, हरियाणा में इन दिनों मौसम में आए इस बदलाव से ठंड काफी कम हो गई है। साथ ही दिन रात के तापमान में भी बदलाव देखने को मिला है। इस दौरान IMD चंडीगढ़ का कहना है कि मंगलवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। साथ ही किसी भी जिले में कोल्ड डे या घने कोहरे का अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन , बुधवार के लिए मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग अनुसार बुधवार सुबह से ही प्रदेश में बादल छाएं रहेंगे और तेज हवा के साथ बारिश होगी।
Shyam Singh Rana on Budget : हरियाणा में आगामी बजट में कृषि पर रहेगा विशेष फ़ोकस, ये बोले कृषि मंत्री
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बादल बरसने वाले हैं। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उसमे कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद,रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं।मौसम विभाग के मुताबिक, इन 16 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी। जिसके चलते मौसम विभाग ने सावधान रहने को कहा है।वहीँ इस बारिश के कारण ठंड बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।
Winter Carnival Manali : महिलाओं की महानाटी ने मनाली माल रोड पर मचाया धमाल, पर्यटक भी जमकर झूमे