होम / Anil Vij: अनिल विज के कड़वे हुए बोल! बगावत पर उतरे मंत्री साहब, CM सैनी को बोले ऐसे अल्फाज जानकर रह जाएंगे हैरान

Anil Vij: अनिल विज के कड़वे हुए बोल! बगावत पर उतरे मंत्री साहब, CM सैनी को बोले ऐसे अल्फाज जानकर रह जाएंगे हैरान

BY: • LAST UPDATED : January 31, 2025

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Anil Vij: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज इस समय अपनी ही पार्टी से बगावत पर उतरे हुए हैं। पहले उन्होंने पार्टी को निशाना बनाया और इस बार उन्होंने सीएम नायब सैनी को ही लपेटे में ले लिया। हाल ही में विज ने अपनी ही सरकार से हैरान कर देने वाला सवाल पूछा। इस दौरान उन्होंने कहा कि नायब सैनी जब से मुख्यमंत्री बने है, तब से उड़न खटोला पर है। केवल इतना ही नहीं इसके अलावा भी उन्होंने कई हैरान कर देने वाले बातें कहीं हैं। आइए उनकी कही हुई बातों को जान लेते हैं।

  • जानिए क्या बोले विज
  • आखिर पार्टी से क्यों नाराज हैं विज

Raftaar Marriage: एक बार फिर शादी के बंधन में बंधे रफ्तार, साउथ इंडियन रीति-रिवाज से रचाई दूसरी शादी, तस्वीरों ने बटोरीं सुर्खियां

जानिए क्या बोले विज

आपको बता दें इस दौरान विज ने कहा कि नायब सैनी जब से मुख्यमंत्री बने है, तब से उड़न खटोला पर हैये सिर्फ उनकी नहीं बल्कि सभी विधायकों और मंत्रियों की आवाज है। विज ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्हें किसी बड़े नेता ने हराने की कोशिश की और उन पर हमला हुआ। आज 100 से ज्यादा दिन बीत चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

Jind Road Accident : दो प्राइवेट बसों के आपस में टकराने से 10 से ज्यादा यात्री हुए घायल, धुंध बनी हादसे का कारण

आखिर पार्टी से क्यों नाराज हैं विज

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज पार्टी से ही नाराज नजर आ रहे हैं। हाल ही में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री ने बड़ा ब्यान दिया। बयान देते हुए विज ने कहा कि वो अब ग्रेवेसी कमेटी मे भी नहीं जाएंगे क्योंकि उनके आदेशों का पालन नहीं होता। इसके अलावा विज ने कहा कि अंबाला की जनता ने उन्हें सात बार विधायक बनाया हैं। उनके कामो के लिए अगर आंदोलन करना पड़ा तो वो ये भी करेंगे और अगर किसान नेता डल्लेवाल की तरह उन्हें आमरण अनशन करना पड़ा तो वो भी करेंगे।

Raftaar Marriage: एक बार फिर शादी के बंधन में बंधे रफ्तार, साउथ इंडियन रीति-रिवाज से रचाई दूसरी शादी, तस्वीरों ने बटोरीं सुर्खियां

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT