anil vij statement
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Anil Vij: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज इस समय अपनी ही पार्टी से बगावत पर उतरे हुए हैं। पहले उन्होंने पार्टी को निशाना बनाया और इस बार उन्होंने सीएम नायब सैनी को ही लपेटे में ले लिया। हाल ही में विज ने अपनी ही सरकार से हैरान कर देने वाला सवाल पूछा। इस दौरान उन्होंने कहा कि नायब सैनी जब से मुख्यमंत्री बने है, तब से उड़न खटोला पर है। केवल इतना ही नहीं इसके अलावा भी उन्होंने कई हैरान कर देने वाले बातें कहीं हैं। आइए उनकी कही हुई बातों को जान लेते हैं।
आपको बता दें इस दौरान विज ने कहा कि नायब सैनी जब से मुख्यमंत्री बने है, तब से उड़न खटोला पर हैये सिर्फ उनकी नहीं बल्कि सभी विधायकों और मंत्रियों की आवाज है। विज ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्हें किसी बड़े नेता ने हराने की कोशिश की और उन पर हमला हुआ। आज 100 से ज्यादा दिन बीत चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज पार्टी से ही नाराज नजर आ रहे हैं। हाल ही में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री ने बड़ा ब्यान दिया। बयान देते हुए विज ने कहा कि वो अब ग्रेवेसी कमेटी मे भी नहीं जाएंगे क्योंकि उनके आदेशों का पालन नहीं होता। इसके अलावा विज ने कहा कि अंबाला की जनता ने उन्हें सात बार विधायक बनाया हैं। उनके कामो के लिए अगर आंदोलन करना पड़ा तो वो ये भी करेंगे और अगर किसान नेता डल्लेवाल की तरह उन्हें आमरण अनशन करना पड़ा तो वो भी करेंगे।
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…