जानिए प्रदेश में कब होंगे चुनाव, डेट हुई घोषित, 8 निगमों में होना है चुनाव
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Nagar Nikay Election 2025 Date : हरियाणा में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी धनपत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि राज्य के कई नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में चुनाव होंगे। जी हां, हरियाणा में निकाय चुनाव 2 मार्च को होगा, जबकि 12 मार्च को नतीजे आएंगे।
इसके साथ ही चुनाव वाले क्षेत्रों में तुरंत आचार संहिता लागू हो गई है। फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, हिसार और करनाल में मेयर और सभी वार्डों के लिए मतदान होगा। इसके अलावा अंबाला और सोनीपत में उपचुनाव होंगे।
आपको जानकारी दे दें कि नगर निगम में मेयर पद के लिए 10,000 और मेंबर पद के लिए 3,000
नगर परिषद में चेयरमैन पद के लिए 5,000 और मेंबर पद के लिए 1,500 रुपए की सिक्योरिटी राशि जमा करवानी होगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 5 फरवरी को सभी जिला उपायुक्त कार्यालय में नोटिफिकेशन जारी करेंगे। नामांकन प्रक्रिया पानीपत को छोड़कर शुरू होगी। 17 फरवरी को नामांकन की अंतिम तिथि, 18 को स्क्रूटनी और 19 फरवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे।
हरियाणा में 4 नगर परिषदों (पटौदी, जटोली मंडी, सिरसा और अंबाला सदर) में चुनाव होंगे। इसके अलावा, 21 नगर पालिकाओं में प्रेसिडेंट और वार्ड मेंबरों के लिए मतदान होगा।
Haryana Cabinet Meeting में अहम फैसले, बैठक में नायब सरकार ने दी आढ़तियों को 3.10 करोड़ की मंजूरी
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…