भाजपा हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही : कार्तिकेय शर्मा
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma : राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि जींद की पावन धरती पर जो शंखनाद हुआ है, इससे भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है। इस बात को सीएम नायब सिंह सैनी, उनकी माता शक्ति रानी ने पुष्ट कर दिया है। राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा रविवार को जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित जन आर्शीवाद रैली में भाग लेने के लिए पहुंचे। उनके साथ उनकी माता एवं अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा भी मौजूद रही।
सीएम नायब सिंह सैनी ने रैली मंच से मेयर शक्ति रानी शर्मा को भाजपा का पटका पहना कर पार्टी में ज्वायन करवाया। राज्य सभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि उनकी माता ने भाजपा पार्टी को ज्वाइन किया है। जिससे पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी। हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में भाजपा सरकार फिर से हैट्रिक लगाने का काम करेगी।
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों से आज हर वर्ग सुखी है। भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ पंक्ति के अंतिम छौर तक पहुंच रहा है। सरकार जनहितैषी निर्णय ले रही है और युवाओं को आज प्रदेश में मैरिट के आधार पर नौकरी मिल रही है।
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने अपने नेतृत्व से भारत को अग्रणीय देशों में लाकर खड़ा कर दिया है। आज विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है। हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में बिना क्षेत्रवाद के विकास करवाया गया है। अपने मात्र 56 दिन के कार्यकाल में ही हर वर्ग के लिए कल्याणकारी घोषणाएं की हैं। अब लोग पांच अक्टूबर का इंतजार कर रहे हैं। आठ अक्टूबर को रिजल्ट भाजपा के पक्ष में होगा और हरियाणा प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी।
Dushyant Chautala ने नायब सैनी को कहा कटी पतंग, करनाल-लाडवा-नारायणगढ़ कहां लैंड करेंगे, पता नहीं
हरियाणा से प्रयागराज में महाकुंभ तक जारी रहेगी बस सेवा, श्रद्धालु यात्रियों को मिल रहा…
नगर निकाय चुनाव पद के लिए नहीं अपितु विकास और लोगों के सपनों को साकार…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Suicide Or Murder : पानीपत के गांव निम्बरी में एक…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishan Pal Gurjar : इन दिनों हरियाणा में निकाय चुनाव…
24 फरवरी को रोहतक में सीएम नायब सैनी बीजेपी के शहरी निकाय को लेकर संकल्प…
आर्य समाज की बैठक में लिया निर्णय, यज्ञ करवाने वाले परिवार को 1100 रुपये से…