नागरिकों को मिलेगी इलैक्ट्रिक बस सेवा की सुविधा : अनिल विज
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Electric Bus Service : हरियाणा के उर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रदेशवासियों को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अम्बाला छावनी व शहर के लाखों लोगों को 20 साल के बाद हरियाणा दिवस के पावन अवसर पर लोकल बस सेवा की सौगात दी है। इस लोकल बस सेवा की सफलता के बाद नागरिकों को इलेक्ट्रिक बस सेवा की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। इस बस सेवा से प्रदूषण भी नहीं होगा। इस जिले के नागरिकों को चुनाव जीतने के बाद एस्केलेटर प्रोजेक्ट के बाद लोकल बस सेवा का दूसरा तोहफा दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज शुक्रवार को हरियाणा राज्य परिवहन विभाग अम्बाला की तरफ से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के पास आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी व अम्बाला शहर के लिए विभिन्न रूटों पर चलने वाली चार मिनी बसों को हरी झंडी देकर लोकल बस सेवा का शुभारम्भ किया। कैबिनेट मंत्री ने हरियाणा दिवस पर प्रदेश वासियों को बधाई व शुभकामनाएं देने हुए कहा कि एक नवम्बर 1966 को पंजाब से अलग होने के बाद हरियाणा प्रदेश तरक्की की राह पर बहुत आगे निकल चुका है और अब बड़े भाई पंजाब पर तरस आने लगा है।
Haryana Foundation Day : 1966 में हरियाणा को…, सीएम नायब सैनी ने स्थापना दिवस पर ऐसे दी बधाई
उन्होंने कहा कि यह बसें अम्बाला शहर से बोह, बब्याल वाया लघु सचिवालय अम्बाला छावनी, टांगरी बांध, बोह-बब्याल से अम्बाला शहर वाया टांगरी बांध अम्बाला छावनी व लघु सचिवालय, अम्बाला शहर से कलरहेड़ी वाया लघु सचिवालय अम्बाला छावनी, तोपखाना, डिफैन्स कॉलोनी तथा कलरहेड़ी से अम्बाला शहर वाया डिफेन्स कॉलोनी, तोपखाना, छावनी व लघु सचिवालय के रूट पर यह बस सेवा शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि इन बसों के बारे में लोगों के सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं। सुझावों के बाद बस के रूटों में और सुधार लाया जाएगा। यह बस सेवा हर घंटे के बाद लोगों को मिलेगी और 10 रुपए से लेकर 25 रुपए की राशि में लोग अपना सफर तय कर पाएंगे। इससे सालाना सफर करने वाले लोगों को करोड़ों रुपए का आर्थिक फायदा भी होगा, क्योंकि इस रूट पर अब लोगों को 60 से लेकर 80 रूपए देने पड़ रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन रूटों पर विदेशों की तर्ज पर बस स्टैण्ड व बस शेल्टर भी बनाए जाएंगे। परिवहन विभाग की तरफ से जनसूई हैड में छठे नए बस स्टैण्ड का निर्माण 3 करोड रूपए की लागत से किया जा रहा है और 22 करोड रूपए की लागत से अम्बाल कार्यशाला व उपकेन्द्र नारायणगढ़ में नए बस स्टैण्ड का निर्माण किया जाएगा। इतना ही नहीं अम्बाला शहर बस स्टैण्ड पर 1 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से ग्राउंड लेवल पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने एक साल अम्बाला छावनी से अम्बाला शहर में बस में किए गए सफर के अनुभवों को सांझा करते हुए कहा कि जब वे एसबीआई बैंक में नौकरी करते थे, तब उन्होंने एक साल छावनी से लेकर अम्बाला शहर तक सफर तय किया था। इस बस सेवा को अम्बाला से छीन लिया गया था। इसके बाद यह बस सेवा कैसे व क्यों बंद हु, इस विषय पर अब ध्यान देने की जरूरत नहीं है। इस शहर के लोगों को सड़क दुघर्टनाओं से बचाने के लिए और निजी वाहनों के किराए से राहत दिलवाने के लिए अब उक्त बस सेवा लोगों के लिए वरदान साबित होगी।
Fariabad News : आखिर यह हिंदू परिवार पलायन को क्यों है मजबूर, पढ़िए पूरी खबर
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Krishan Pal Gurjar : इन दिनों हरियाणा में निकाय चुनाव…
24 फरवरी को रोहतक में सीएम नायब सैनी बीजेपी के शहरी निकाय को लेकर संकल्प…
आर्य समाज की बैठक में लिया निर्णय, यज्ञ करवाने वाले परिवार को 1100 रुपये से…
यमुना पुल पर एक पुल से दूसरे पुल पर छलांग लगाते समय यमुना में डूबा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Minister Rao Narbir Singh : शनिवार को उद्योग मंत्री राव…
अमेरिका का भारतीयों को सीधे भारत भेजने के बजाए कोस्टा रिका को सौंपना अपमानजनक: कुमारी…