होम / CM Saini on Manmohan Singh: आपको हमेशा याद किया जाएगा…, डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर भावुक हुए CM Saini, इस तरह जताया दुख

CM Saini on Manmohan Singh: आपको हमेशा याद किया जाएगा…, डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर भावुक हुए CM Saini, इस तरह जताया दुख

BY: • LAST UPDATED : December 27, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini on Manmohan Singh: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अत्यंत दुखदाई है। इनके जाने के बाद देशभर में मायूसी का माहौल छाया है। देश के कई बड़े दिग्गजों का इनके निधन पर बयान सामने आ रहे हैं। ऐसे में देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी गहरा दुख जताया है। दरअसल, उन्होंने मनमोहन सिंह की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि पंजाब के एक साधारण से गांव से भारत के अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री बनने का सफर आपके समर्पण को दर्शाता है।

  • निराश नजर आए CM सैनी
  • ओपी धनखड़ ने भी जताया दुःख

Manmohan Singh: उनके जाने से…मन व्यथित है, मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस में छाई मायूसी, हुड्डा ने सांझा किया दर्द

निराश नजर आए CM सैनी

इस दौरान मुख्यमंत्री ने X पर पोस्ट सांझा करते हुए कहा कि पंजाब के एक साधारण से गांव से भारत के अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री बनने का सफर आपके समर्पण को दर्शाता है । आपकी सादगी और विद्वता के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा,आपका योगदान देश के विकास में सदैव अविस्मरणीय रहेगा । सीएम नायब सैनी ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और प्रियजनों को इस कठिन समय में संबल दे। विनम्र श्रद्धांजलि।

Manmohan Singh का चंडीगढ़ से गहरा जुड़ा है ‘जीवन और विरासत’ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा, जानें कितनी सम्पत्ति छोड़ गए मनमोहन  

ओपी धनखड़ ने भी जताया दुःख

CM सैनी के अलावा ओम धनकड़ ने भी पूर्व प्रधानमंत्री ने भी दुःख सांझा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बीजेपी नेता ओम प्रका धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दुखद समाचार से मन व्यथित है। दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजली।

Mountaineer Marendra Yadav : सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियां फतह कर पर्वतारोही नरेंद्र यादव ने बनाया विश्व रिकार्ड अंटार्कटिका