प्रदेश की बड़ी खबरें

Kiran Chaudhary : भ्रष्टाचार में डूबी है कांग्रेस, भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान

  • राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव के समर्थन में ली कार्यकर्ता बैठक

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kiran Chaudhary : राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को पूरा मान सम्मान दिया जाता है जबकि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता को सम्मान देना तो दूर बल्कि उनका सार्वजनिक मंचों पर अपमान तक किया जाता है। भाजपा ने महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह यादव जैसे साधारण कार्यकर्ता को पार्टी टिकट देकर साबित कर दिया है कि वह किसी भी कार्यकर्ता द्वारा की गई मेहनत का परिणाम उसे अवश्य देती है।

ऐसे में हर कार्यकर्ता महेंद्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन रात एक करते हुए जुट जाए ताकि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई जा सके। किरण चौधरी रविवार को माधोगढ़ स्थित अपने फार्म हाउस पर भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव के पक्ष में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रही थी।

Kiran Chaudhary : कांग्रेस प्रत्याशी व उसके पुत्र पर अरबों रूपये के घोटालों का आरोप

किरण चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है तथा यहां से कांग्रेस प्रत्याशी व उसके पुत्र पर अरबों रूपये के घोटालों का आरोप है। ऐसा उम्मीदवार आमजन का हितैषी कभी हो ही नहीं सकता। कांग्रेस ने कुमारी शैलजा जैसी वरिष्ठ नेत्री को अपमानित कर पूरे एससी समाज को अपमानित किया है। किरण चौधरी ने अपने समर्थकों को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करें तथा पार्टी प्रत्याशी को रिकार्ड वोटों से विजयी बनाएं।

भाजपा में ही हर वर्ग के हित सुरक्षित

भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता का कोई भला कर सकता है तो वह भाजपा ही कर सकती है। भाजपा में ही हर वर्ग के हित सुरक्षित है तथा जनता अब कांग्रेस के जुमलो में नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता खुद को कंवर सिंह यादव मानकर चुनाव प्रचार करें, उनके मान सम्मान में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इससे पूर्व राज्यसभा सांसद का माधोगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं से स्वागत किया तथा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने की जिम्मेवारी ली। इस दौरान अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

CM Saini Lashed Out At Congress : कहा -युवाओं को नौकरियों से वंचित रखकर हरियाणा में कांग्रेस ने किया सबसे बड़ा पाप

JJP Wrote A Letter To EC : आखिर किन आशंकाओं के चलते जेजेपी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, क्यों की सुरक्षा बढ़ाने की दरख़्वास्त

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

Anil Vij : महाकुंभ के लिए हरियाणा से 21 फरवरी तक चली 595 बसें, जानें किस शहर से चली कितनी बस, महाकुंभ तक जारी रहेगी ये बस सर्विस

हरियाणा से प्रयागराज में महाकुंभ तक जारी रहेगी बस सेवा, श्रद्धालु यात्रियों को मिल रहा…

6 hours ago

CM Nayab Singh Saini का दावा – ट्रिपल इंजन की सरकार बनने के बाद तीन गुणा तेज गति से होगा प्रदेश का विकास 

नगर निकाय चुनाव पद के लिए नहीं अपितु विकास और लोगों के सपनों को साकार…

6 hours ago