होम / CM Saini Review Meeting : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की समीक्षा बैठक, 3 नए आपराधिक कानून और नशा मुक्ति अभियान पर जोर

CM Saini Review Meeting : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की समीक्षा बैठक, 3 नए आपराधिक कानून और नशा मुक्ति अभियान पर जोर

BY: • LAST UPDATED : January 17, 2025
  • बोले- 28 फरवरी, 2025 तक तीन नए आपराधिक कानून पूरी तरह लागू होंगे

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini Review Meeting : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में तीन नए आपराधिक कानून लागू करने की प्रगति और प्रदेश में विकास कार्यों पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 28 फरवरी, 2025 तक इन कानूनों को पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।

CM Saini Review Meeting : 445 कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था लागू करेंगे

मुख्यमंत्री ने बैठक में बताया कि राज्य की 445 कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके माध्यम से कैदियों की पेशी जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की जा सकेगी। साथ ही, उन्होंने ई-समन और ई-चालान प्रणाली को तेजी से अपनाने पर जोर दिया।

नशा मुक्ति अभियान पर विशेष ध्यान

बैठक में मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति अभियान को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश को नशामुक्त बनाना सरकार का प्रमुख ध्येय है। अभियान के तहत जन जागरुकता बढ़ाने के लिए महिला और युवा जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा।

Haryana Goverment: हरियाणा सरकार ने ट्रांसजेंडर लोगों के लिए किया ऐसा काम, अब कोई नहीं छीन सकेगा उनके अधिकार

नशा मुक्ति केंद्रों की सख्ती से जांच

वहीं मुख्यमंत्री ने नशा मुक्ति केंद्रों का सख्ती से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो केंद्र तय मानकों पर खरे नहीं उतरते, उन्हें तुरंत बंद किया जाए। इसके अलावा, अधिकारियों को नशा रोकने के प्रयासों पर मासिक बैठक करने के भी निर्देश दिए।

Medical Stores License Canceled : हरियाणा में 867 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस कैंसिल, बेचते थे नशीली और अवैध दवाएं, औरों पर भी जल्द होगी कार्रवाई

ये वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण, मुख्य सचिव विवेक जोशी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Khel Ratna Award : हरियाणा के खिलाड़ियों का सम्मान: मनु भाकर को खेल रत्न, स्वीटी और नीतू को अर्जुन पुरस्कार, प्रदेश का बढ़ा मान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT