प्रदेश की बड़ी खबरें

Sukhwinder Sheoran Resigned : पूर्व विधायक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र श्योराण ने दिया पार्टी से इस्तीफा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Sukhwinder Sheoran Resigned : हरियाणा के सियासी गलियारों में दल बदल की नीति जोरों पर हैं, जिसको जहां फायदा मिलता दिख रहा है वहीं का रुख करते नजर आ रहे हैं। हरियाणा में भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही इस्तीफों की भी शुरुआत भी हो गई है। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने लंबे इंतजार के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 67 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

इस सूची के जारी होते ही बढ़ड़ा से पूर्व विधायक व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र श्योराण ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सुखविंद्र श्योराण ने प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने इस्तीफे में लिखा की, मैं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष के दायित्व से व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपने आपको अलग करता हूं। हालांकि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया इसका कोई जिक्र नहीं है।

Manohar’s Statement On AAP-Congress Alliance : अंदरूनी कलह होगी और भाजपा को फायदा होगा

BJP Candidates1st list….अब इंतजार हुआ ख़त्म, भाजपा ने जारी की 67 प्रत्याशियों की पहली सूची 

AddThis Website Tools
Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts