जींद में लगातार तीसरी बार फिर भाजपा कमल खिलाने में रही कामयाब
कुलदीप सिंह, India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 Live Updates : जींद में भाजपा लगातार तीसरी बार कमल खिलाने में कामयाब रही है। जींद से भाजपा प्रत्याशी डा. कृष्ण मिड्ढा को कुल 68290 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी महावीर गुप्ता को कुल 53060 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी डा. कृष्ण 15860 मतों से विजयी हुए। मतगणना को लेकर सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों का जमावड़ा अर्जुन स्टेडियम के आसपास लगा हुआ था। जैसे ही जीत के परिणाम सामने आए तो उनके समर्थक खुशी से झूम उठे और एक दूसरे को गुलाल लगा कर खुशी जताई।
डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि यह जीत उनकी जीत नही है बल्कि जींद की जनता के प्यार की जीत है। जींद की जनता ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों पर मोहर लगा दी है। भाजपा पार्टी ने हर वर्ग का कल्याण किया है और इसी का नतीजा है कि भाजपा की टिकट पर उन्होंने जीत हासिल की है। जींद की जनता ने लगातार तीसरी बार उन्हें अपनी आवाज बना कर विधानसभा भेजने का काम किया है।
जींद जिले में विधानसभा चुनाव की खास बात यह थी कि भाजपा ने जहां उपचुनाव विजेता व आम विस चुनाव विजेता डा. कृष्ण मिड्ढा पर तीसरी बार विश्वास जताते हुए उन्हें चुनावी रण में उतारा था तो उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी महाबीर गुप्ता रहे। यहां भाजपा तथा कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच रोचक मुकाबला रहा। राउंड दर राउंड भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाते हुए चले गए और कुल 14 राउंड की गिनती के बाद डा. कृष्ण मिड्ढा 15860 मतों से विजयी हुए।
इससे पहले उनके पिता स्व. डाॅ. हरिचंद मिड्ढा भी इनेलो से लगातार दो बार विधायक बने। तब से लेकर अब तक जींद विस पर मिड्ढा परिवार का कब्जा रहा है। जैसे ही अंतिम परिणाम की घोषणा हुई तो मिड्ढा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और लड्डू और गुलाल व पटाखे छोड़ कर खुशी व्यक्त की।
Updating…
Haryana Assembly Results 2024 Live Updates : सोनीपत के खरखौदा से भाजपा ने की जीत हासिल
Haryana Assembly Results 2024 : कांग्रेस के हाथ से फिसल गया हरियाणा!, क्या आगे…
Haryana Election : हरियाणा में AAP पर ही चल गया झाडू, खाता तक नहीं खुलवा सकी
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…