Haryana News : पराली जलाने वाले किसान हो जाएं सावधान, हरियाणा सरकार का एक्शन प्लान तैयार, नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना

55
Haryana News
Haryana News

Haryana News (हरियाणा न्यूज़) : सर्दी का महीना जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे भारत की चिंता प्रदूषण को लेकर बढ़ रहा है। प्रदूषण की मार सबसे ज्यादा भारत की राजधानी दिल्ली को झेलनी पड़ती है। जिसका आरोप दिल्ली सरकार हरियाणा राज्य पर लगाती है। इसलिए हरियाण सरकार करनाल जिला में जागरूकता अभियान चला रही है। लेकिन इसके बाद भी किसान पराली में आग लगाने से नहीं मान रहे हैं।

एक्शन प्लान तैयार

बता दें कि कैथल मार्ग के पास कुछ गांव में पराली जलाने का मामला सामने आया है। कृषि विभाग ने खेत के मालिक पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दी है। अनीश यादव के मार्गदर्शन में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत किसानों को अनुदान राशि पर कृषि उपकरण दिया जाएगा।

पराली जलाने पर जुर्माना

सूत्रों के अनुसार पुलिस भी अब गांवों में जाकर फ्लैग मार्च कर किसानों को जागरूक करेगी। किसान समझाने के बाद भी पराली में आग लगाएंगे तो उनके खिलाफ जुर्माना लग सकता है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग करनाल-कैथल रोड से सटे कुछ गांव में किसानों द्वारा पराली जलाए जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद विभाग ने इन किसानों पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया को शुरु कर दिया है। कुल छह स्थानों पर पराली जलाने की घटना सामने आई है। जिसमें तीन किसानों पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगा हैं।

Also Read :