Minister Anil Vij : उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने जताई खुशी, जानें क्या बोले विज
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने उत्तराखंड सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने पर खुशी जताते हुए कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बहुत बड़ा माइलस्टोन स्थापित करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “जब देश एक है तो कानून भी सभी के लिए एक ही होना चाहिए, जबकि यह बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। इस संबंध में विज ने एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री उत्तराखंड के इस कार्य की सराहना भी की है।
उधर, आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करना बहुत बड़ा कदम है और वे उसकी पूरी तरह से सराहना करते है। उन्होंने कहा कि “जब देश एक है तो कानून भी सभी के लिए एक ही होना चाहिए, यह बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। मगर, पूर्व की सरकारें तुष्टीकरण की नीति पर चलती रही जिस कारण से यह नहीं हुआ, एक देश एक कानून होना चाहिए”।
ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने डोमेस्टिक एयरपोर्ट अम्बाला छावनी से विमान सेवा प्रारंभ करने को लेकर गत दिवस हुई बैठक पर कहा कि डोमेस्टिक एयरपोर्ट जल्द प्रारंभ होगा और इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं, दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा वोटरों को पैसे देने के मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह तो आम आदमी पार्टी का कल्चर है और यही कुछ वह करते आए हैं।
यमुना पुल पर एक पुल से दूसरे पुल पर छलांग लगाते समय यमुना में डूबा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Minister Rao Narbir Singh : शनिवार को उद्योग मंत्री राव…
अमेरिका का भारतीयों को सीधे भारत भेजने के बजाए कोस्टा रिका को सौंपना अपमानजनक: कुमारी…
दिल्ली में तीन दिवसीय 'पूसा कृषि विज्ञान मेला 2025' का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Civil Secretariat : सीआईए सिरसा व सदर थाने की…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shivraj Chauhan Kurukshetra Visit : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण…