पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- भर्तियों में धांधली करने की आदत से बाज नहीं आ रही सरकार
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Hooda PC in Delhi : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधा है। हुड्डा ने हरियाणा में नई सरकार की 2 महीने में ही खाद और एमएसपी को लेकर सरकार को घेर लिया। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही। इतना ही नहीं, MSP से भी कम कीमत पर खरीद हो रही है। इस सरकार की इसके अलावा कोई और उपलब्धि नहीं है।
हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में जितनी जरूरत खाद की है, उसका अभी तक आधा भी उपलब्ध नहीं कराया गया। महिलाओं को भी खाद के लिए लाइन में खड़ा होने की जरूरत पड़ रही है, एक महिला की मृत्यु तक हो चुकी है तो वहीं इन्होंने जो वादा किए थे। उन्होंने एक भी वादा अभी तक पूरा नहीं किया है। हर वर्ग इस सरकार से परेशान है।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि यह किसानों की आय बढ़ाने की बात करते थे, मगर इन्होंने लागत बढ़ा दी है। किसानों को बर्बादी की तरफ धकेला जा रहा है। वहीं CLP को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले कि विधायकों ने अपना प्रस्ताव पार्टी हाई कमान को भेजा हुआ है, हाई कमान चुनाव में व्यस्त है, चुनाव के बाद फैसला हो जाएगा।
इसके अलावा तीन दिन के विधानसभा सत्र पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार के पास कोई काम नहीं है इसलिए तीन दिन का सत्र बुलाया गया है। सरकार को डर है कि अगर विधानसभा लंबे दिनों तक चली तो किसान विधानसभा को पूरी तरह घेर लेंगे। कांग्रेस के द्वारा हर हलके स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के साथ हलका स्तर पर बैठक की जाएगी। इस चुनाव में हमें लोगों का पूरा सहयोग मिला है। एक कमेटी भी बनाई गई है। जांच के बाद पता चलेगा क्या कुछ चीज हुई है जिससे हमें हार का सामना करना पड़ा है।
Anil Vij Strict on Officials : कैबिनेट मंत्री की अधिकारियों को चेतावनी, बोले- अगले सप्ताह शिकायतें…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vomiting and Diarrhea : घर के किसी भी छोटे-बड़े सदस्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Raid in Faridabad : हरियाणा के जिला फरीदाबाद में आयकर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Govinda Divorce : मुंबई बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी…
कई बड़े कांग्रेसी नेता भाजपा में हुए शामिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह की शान में अब…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahashivratri 2025 : झज्जर उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत ग्राम पंचायत…