प्रदेश की बड़ी खबरें

Honorarium Increase : शहरों की सरकार के मानदेय में बढ़ौतरी, 1 अक्टूबर से मिलेगा बढ़ा हुआ लाभ

India News (इंडिया न्यूज), Honorarium Increase, चंडीगढ़ : हरियाणा की सरकार ने नगर निगम, पालिका और परिषदों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के मानदेय में बढ़ौत्तरी की है। ये मानदेय 1 अक्टूबर से बढ़ाकर दिया जाएगा। आपको जानकारी दे दें कि सूची के अनुसार 9,500 रुपए मेयर का मानदेय बढ़ाया गया है। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर का 8,500 एवं डिप्टी मेयर के 7000 रुपए मानदेय बढ़ाए गए हैं।

इसी तरह पार्षदों के मानदेय की बात करें तो उनके वेतन में 4500 रुपए बढ़ाए गए हैं। परिषद में अध्यक्ष का मानदेय 7500 जबकि उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का मानदेय 4500 बढ़ाया है। इसके अतिरिक्त पालिका में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों सभी का मानदेय 3500 रुपए बढ़ाए गए हैं।

नगर निगम 

आपको बता दें कि नगर निगम में मेयर को पहले जहां 20500 रुपए मिलते थे वहीं अब मानदेय में वृदिध के बाद 30000 मिलेंगे। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर 16500 से बढ़ाकर 25000, डिप्टी मेयर को 13000 से बढ़ाकर 20,000 और पार्षद को 10,500 से बढ़ाकर 15,000 दिए जाएंगे।

नगर परिषद 

  1. अध्यक्ष 10,500 से बढ़कर 18,000
  2. उपाध्यक्ष 7,500 से बढ़कर 12,000
  3. सदस्य 7,500 से बढ़कर 12,000

नगर पालिका में

  • अध्यक्ष 6500 10000
  • उपाध्यक्ष 4500 8000
  • सदस्य 4500 8000

यह भी पढ़ें : Accidents in Karnal : सड़क हादसों में बच्ची सहित 3 की मौत

यह भी पढ़ें : Haryana Roadways Strike Ends : 3 दौर की बैठक के बाद हरियाणा रोडवेज की हड़ताल खत्म, सरकार और यूनियन में बनी सहमति

 

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

PM Kisan Samman Nidhi पर बोलीं श्रुति चौधरी, कहा – यह भारत सरकार की किसान हितैषी व विश्व की सबसे बड़ी योजना

भाजपा पहली सरकार, जिसने किसान हित में अनेक नीतियां बनाकर डीबीटी के माध्यम से सीधा…

6 hours ago

Panipat News : तीन साल के पीड़ित को न्याय दिलाने में माता-पिता का नहीं मिला सहयोग तो…’कोर्ट बनी अभिभावक’,

जुनाईल बोर्ड में मैजिस्ट्रेट ने सुनाया अहम फैसला तीन वर्ष के जुनाईल को दिया न्याय…

6 hours ago