India News Haryana (इंडिया न्यूज), Wine shops : हरियाणा के 2 जिलों में 2 दिन के लिए शराब बिक्री पर बैन लगाया गया है। जी हां, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 2 दिन के लिए शराब बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। यहां 5 फरवरी और 8 फरवरी को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक शराब बिक्री पर पाबंदी रहेगी। ये फैसला दिल्ली चुनाव को लेकर किया गया है। इन दो जिलों में इसलिए प्रतिबंध लगाया गया है क्योंकि ये दोनों जिले दिल्ली से सटे हुए हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे।
आपको बता दें कि दिल्ली की हाई प्रोफाइल सीटों नई दिल्ली, कालकाजी, विश्वास नगर और जंगपुरा समेत सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी। केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार, राजधानी में 13,766 पोलिंग सेंटर्स पर 1.56 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 83.76 लाख पुरुष और 72.36 लाख महिला वोटर्स हैं।
Haryana News: भाखड़ा नहर में गिरी गाड़ी, दो लोगों के शव हुए बरामद
राजधानी में 8वें विधानसभा चुनाव के लिए 10 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी किया गया था, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 17 जनवरी रखी गई थी। 20 जनवरी को नाम वापस लिए जाने की अंतिम तारीख थी। नामांकन से जुड़ी प्रक्रिया खत्म होने के बाद चुनावी अभियान जोर पकड़ने लग गया। चुनाव प्रचार के बाद अब वोटिंग का इंतजार किया जा रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, बुधवार 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। दिल्ली में इस दिन वोट डालने की प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू होगी और शाम 5 बजे तक जारी रहेगी. हालांकि शाम 5 बजे के बाद भी वोट डालने के लिए लगी लाइन में जो लोग मौजूद रहेंगे उन्हें भी वोट डालने का मौका मिलेगा।